खजूर(Dates)

Khajur के 5 फायदे

1 . खजूर कब्ज की समस्‍या में लाभकारी

इसमें प्राकृतिक फाइबर प्रचुर मात्रा में उपस्थित होता है। फाइबर से मल त्याग को नियमित करने और आपके संपूर्ण पाचन स्वास्थ्य को सुधारने के लिए जरुरी होता है। सामान्य और स्वस्थ पाचन, आपके शरीर की अन्य प्रणालियों को सुधारने में मदद करता है जैसे कि पोषक तत्वों का बेहतर अवशोषण ), लिवर और गुर्दों (किडनी) का स्वस्थ बनना और यह आपको मानसिक तौर पर तनावमुक्त भी रखता है। और अगर Khajur को नियमित रूप से खाया जाए तो यह आपको कब्ज (कॉन्स्टिपेशन) और उससे होने वाली समस्याओं से निजात भी दिला सकता है।

2. शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करता है

Khajur का अर्क (डेट एक्सट्रेक्ट) लीवर को स्वास्थ्य रखने में मदद करता है और साथ ही लीवर फाइब्रोसिस को भी रोकता है।खजूर (डेट) आपके शरीर को प्राकृतिक तरीके से डिटॉक्स करता है, क्योंकि लिवर आपके शरीर से अपशिष्ट और हानिकारक पदार्थों को बाहर रखने का काम करता है। खजूर का अर्क का नियमित रूप से उपयोग , लीवर फाइब्रोसिस को कम कर देता है, इस वजह से लीवर सिरोसिस होने का खतरा भी कम हो जाता है।

3. आपके मीठा खाने का मन करता है तो 

Khajur (डेट) सबसे मीठा फल होता है जिसमें प्राकृतिक रूप से शुगर मिली होती है। यह अस्वास्थ्यकर मीठी चीज़ों और चीनी खाने की आपकी लालसा को कम कर सकता है। तो अगली बार जब भी आपका कुछ मीठा खाने का मन करे तो आप Khajur (डेट) के बारे में सोच सकते हैं। यह बाजार से खरीदी हुई मिठाइयों की तुलना में एक सेहतमंद विकल्प है। 

4. त्वचा को सुंदर बनाए  

 यह विटामिन सी और डी का एक बेहतरीन स्रोत है जिनसे आपकी त्वचा कोमल और मुलायम बनती है। Khajur में एंटी-एजिंग गुण भी होते हैं और यह मेलेनिन को इकठ्ठा होने से रोकता है।

5. वज़न घटाने में मदद करे 

व्यायाम करने से पहले रोज़ सुबह खाली पेट Khajur (डेट) खाने से आप अपने अंदर ताकत महसूस करेंगे, क्योंकि इसमें ज़्यादा मात्रा में फाइबर होता है , जो बड़ी आंत (लार्ज इंटेस्टाइन) में अवशोषण को धीमा कर देता है। इससे आपको ज़्यादा समय तक अपना पेट भरा हुआ महसूस होगा और खाना खाने की ज़रूरत भी कम महसूस होगी, जिससे आप सेहतमंद तरीके से अपना वज़न कम कर पाएंगे।

यह भी देखें :सफेद पेठा के फायदे

FAQ:

Q. खजूर कब नहीं खाना चाहिए?

A.यदि आपको पाचन संबंधी समस्या है तो भोजन के बाद Khajur खाने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें उच्च फाइबर कंटेंट होता है और छोटे चेन कार्ब्स को पचाना मुश्किल बना देती है और अंततः इससे सूजन हो सकती है। 

Q. गर्मियों में खजूर खा सकते हैं क्या?

A. गर्मी के महीनों के दौरान हाइड्रेटेड रहना जरूरी है, इसलिए Khajur के साथ पानी खूब पिएं. गर्मी के मौसम में रोजाना 2-3 खजूर खाने खा सकते हैं. इन्हें खाली पेट खाने से पाचन में सहायता मिल सकती है

Q. खजूर की तासीर क्या है?

A. खजूर की बात की जाए तो इसका सेवन सर्दियों में किया जाता है क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है जो ठंड से आपके शरीर को बचाने में मदद करता है.

Q. क्या खजूर से आपका वजन बढ़ता है?

 A. खजूर का अधिक मात्रा में सेवन किया जाता है, तो उच्च कैलोरी सामग्री के कारण वजन बढ़ सकता है। इसलिए, सीमित मात्रा में खजूर का सेवन करना आवश्यक है। 

Q. छुहारा और खजूर में क्या अंतर होता है?

A. ताजे खजूर अधिक नरम होते है. वहीं छुहारे थोड़े सख्त होते है और इन्हें सूखा कर ही बनाया जाता है. 

अपना सुझाव अवश्य सांझा करें।
धन्यवाद !

Leave a Comment